सेन्हा थाना परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में किया गया। सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे थाना प्रभारी नीरज झा द्वारा विधिवत तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।