तारानगर: धीरवास बड़ा में गोगाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ विधिवत आयोजन
तारानगर तहसील के गांव धीरवास बड़ा में मंगलवार को ठाकुर जी मंदिर परिसर में गोगाजी महाराज की मूर्ति की विधि-विधान एवं धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गोगाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।