बिसौली: बन कोटा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, अर्टिगा पलटने से तीन लोगों की हुई मौत
Bisauli, Budaun | Aug 19, 2026 बन कोटा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह 3 बजे करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक कुत्ता सामने आने से एक अर्टिगा टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि अर्टिगा टैक्सी में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे।