गौरिहार: बदौरा कला में नई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, निर्माण के बाद का वीडियो वायरल
चंदला विधानसभा क्षेत्र के बदौरा कला से जोगा तक बनी नई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक युवक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में युवक निर्माण कार्य और इस्तेमाल किए गए मटेरियल पर सवाल उठाता नजर आ रहा है।