*#सीतामढ़ी के ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात करते पत्रकार जलेश्वर कुमार यादव।*
*#सीतामढ़ी में सड़के चौड़ी नहीं होने के कारण, जाम एक मूल समस्या बन गया है : ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कुमार सिंह।*
#सीतामढ़ी :- पत्रकार जलेश्वर कुमार यादव ने ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्होंने साफ तौर पर ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कुमार सिंह से कहा है कि सीतामढ़ी में शंकर चौक से होते हुए, कारगिल चौक के रास्ते में रेलवे स्टेशन और मेहसौल चौक से पुनौरा धाम तक जाने वाली सड़क मार्ग में शहर में आम - आवाम लोगों को काफी जाम का समस्या झेलना पड़ता है। इन जगहों पर जो जाम लगती है। उस जाम से सीतामढ़ी के लोगों को निजात दिलाइए और सीतामढ़ी की विधि व्यवस्था को पूरी तरह से कंप्लीट करिए। जलेश्वर कुमार यादव की बातों को गंभीरता से लेते हुए, ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि -
यथासंभव सीतामढ़ी के जाम वाली समस्याओं पर हम और हमारी टीम तत्पर हैं। हमने अपने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक नियमों का विस्तृत जानकारी देते हुए, सीतामढ़ी में जाम से निजात दिलाने पर फोकस करने की बातें कहीं हैं। सीतामढ़ी में सड़क चौड़ी नहीं होने के कारण जाम का यह एक बहुत बड़ा मूल समस्या है।
#दूसरी ओर पत्रकारों ने जब आम ग्रामीणों से जाम की समस्या पर पूछा, तो आम ग्रामीणों ने बताया कि सीतामढ़ी में जब तक सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ेगी तब तक जाम की समस्या खत्म होना असंभव है।
इस पर सरकार को भी गंभीरता से सोचने व विचारने की जरूरत है।
हमारे साथ हमारा कैमरामैन राजेश पूर्वे भी मौजूद थे और पुलिस के कई कर्मी भी इस वार्त्तालाप में शामिल थे।
#DYSP #spditamarhi #dmsitamarhi #cmbihar #PMModiji