इस्माइलपुर: इस्माईलपुर-बिंद टोली बांध पर रात-दिन निगरानी
गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव के खतरे को देखते हुए इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर जल संसाधन विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है. करीब 9.262 किलोमीटर लंबे तटबंध की सुरक्षा के लिए चार जेई, एक अतिरिक्त जेई, एक सहायक अभियंता तथा एक अतिरिक्त सहायक अभियंता को जिम्मेदारी दी गयी है.