उज्जैन: असीम श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी तेजा दशमी, मन्नत पूरी होने पर भक्तों ने चढ़ाए निशान 🚩🙏
उज्जैन में तेजा दशमी का पर्व पूरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के तेजाजी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और दिनभर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज को रंग-बिरंगे निशान चढ़ाकर और परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन के आयोजनों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
#UjjainNews #TejaDashmi #UjjainTemples #TejajiMaharaj #siti24ujjain