उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चला 'महास्वच्छता अभियान', 550 से ज्यादा लोगों ने किया श्रमदान 🧹🚉
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक वृहद महास्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के 550 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। टीम ने स्टेशन के सभी 8 प्लेटफॉर्म, 4 फुट ओवर ब्रिज, ट्रैक और सर्कुलेटिंग एरिया की व्यापक सफाई की। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से ट्रेन और स्टेशन पर कचरा सिर्फ डस्टबिन में डालने की अपील की, ताकि स्वच्छ स्टेशन का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
#SwachhBharat #UjjainRailwayStation #CleanIndia #UjjainNews #siti24ujjain