उज्जैन: शिप्रा तट पर मनी श्रीचंद्र भगवान की 532वीं जयंती, साधु-संतों के साथ शामिल हुए जनप्रतिनिधि 🙏✨
उज्जैन के शिप्रा तट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन (निर्वाण) में उदासीनाचार्य श्रीचन्द्र भगवान का 532वाँ प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूज्यपाद अद्वैत श्री सतू पंच परमेश्वर जी के पावन सानिध्य में हवन, पादुका पूजन, अभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और धर्म लाभ लिया।
#UjjainNews #SriChandraBhagwan #BadaUdasinAkhada #Ujjain #siti24ujjain