उज्जैन: भस्म आरती के नाम पर 30 हजार की ठगी, मेरठ के श्रद्धालुओं को थमाया फर्जी VIP पास 🛑🛕
बाबा महाकाल की भस्म आरती के नाम पर एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। मेरठ के 12 श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट ने भस्म आरती कराने का झांसा देकर UPI के जरिए 30 हजार रुपये ऐंठ लिए और उन्हें फर्जी 'VIP भस्म आरती पास' थमा दिया। उज्जैन पहुंचने से ठीक पहले एजेंट ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब श्रद्धालुओं को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। मामले की शिकायत मेरठ साइबर सेल में दर्ज करा दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #CyberFraud #BhasmaAarti #FakePass siti24ujjain