जशपुर: कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की की समीक्षा
कलेक्टर रोहित व्यास ने नगरीय निकायों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, गौरव पथ और नालंदा परिसर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्य में अनावश्यक देरी