छतरपुर में बुंदेलखंड छात्र संगठन के द्वारा बसों के बढे हुए किराये को बापस लेने को लेकर चौबे तिराहे पर हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया गया,मौके पर पहुँची पुलिस ने जाम हटवाया गया, तब छात्रों के द्वारा कलेक्ट्रेट पहुँच कर कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन देने की कोशिश की गई,लेकिन पुलिस के द्वारा गेट बंद कर छात्रों को अंदर जाने से रोका गया,जहाँ छात्रों के द्वारा गेट पर हंगामा किया गया है।जब अंदर जाने नही मिला तो छात्रों ने कलेक्ट्रेट के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया और काफी देर तक नारेबाजी करते हुए आवेदन दिया है।छात्र-छात्राओ का कहना है की बसों से ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ने आने बाले छात्रों को बढ़ा हुआ किराया लिए जाने से वह बेहद परेशान है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर