मड़ावरा: गिदवाहा में ससुराल आये शराबी व्यक्ति ने शराब के नशे में किया कीटनाशक का सेवन
गिदवाहा गाँव में ससुराल आये हुए एक व्यक्ति ने शराब के नशे में रविवार को शाम करीब 6 बजे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।जब ससुरालीजनों को इस घटना की जानकारी लगी तो उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में ले आये।जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।