विकास के विश्वास व जनकल्याण का संदेश : कायला में भाजपा का पौधारोपण और स्वच्छता अभियान
पीएम मोदी के 12 साल विकास के महाअभियान के तहत कायला स्कूल में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान
पीएम मोदी का विजन देश को प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा : सुनील भारद्वाज धारेडू
भिवानी, 13 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के महाअभियान के तहत शनिवार को गांव कायला के राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मंडल सह संयोजक राजकुमार फौजी नौरंगाबाद के नेतृत्व में व्यापक पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा सुनील भारद्वाज धारेडू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का जीवंत उदाहरण है जो देश को प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। मोदी के नेतृत्व के इन 12 वर्षों ने यह साबित कर दिया है कि जब सरकार विकास के विश्वास और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम करती है, तो बदलाव सीधे जमीन पर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि गांव कायला के स्कूल कैंपस में जो पौधे रोपे गए हैं, वे हमारे आने वाले कल की खुशहाली और सुरक्षित पर्यावरण का प्रतीक हैं। वहीं, स्वच्छता अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पीएम मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को आगे बढ़ाया है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता राजनीतिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक सुधार के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अभियान को सफल बनाने में मंडल सह संयोजक राजकुमार फौजी नौरंगाबाद ने अपनी पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान विद्यालय परिसर की सफाई की गई और छायादार व फलदार पौधे लगाए गए, जिनकी देखरेख का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष अधिवक्ता नरेश गौतम, पूर्व सैनिक बनारसी, मोहित कायला, गौरव तंवर, बिजेंद्र मोड़ा कायल, महेश जांगड़ा पटवारी, परवीन, खेमचंद, प्रदीप गोलियां कायला, कुलदीप कायला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।