योग भारत की प्राचीन संस्कृति व स्वस्थ जीवनशैली का आधारः- सदीप कुमार
तोशाम, 13 जून।
एसडीएम संदीप कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्याल में आयोजित योगाभ्यास में रानी, सीमा, नवीन, नीलम सहित कस्बे के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शनिवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय,में उपमंडल स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोडने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इस वर्ष सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण पर आधारित है। योग बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मबल भी प्रदान करता है।
एसडीएम संदीप ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से ही योग विश्व मंच पर स्थापित हुआ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुका है।
इस अवसर पर आयुष विभाग से डिस्पेंसर प्रदीप भानखड़, योग सहायक मोहन ख्यालिया ने सयुंक्त रूप में शिरकत करते हुए विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।
फोटोज़ संलन :-।
***********************