भादरा: भादरा में 3200 कट्टे डीएपी खाद का वितरण, टोकन व्यवस्था से किसानों को मिली राहत
भादरा में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से गुरुवार को 3200 कट्टे डीएपी खाद का वितरण किया गया। कृषि विभाग की निगरानी में टोकन व्यवस्था से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर खाद वितरित किया गया। व्यवस्था से किसानों को राहत मिली और वितरण में पारदर्शिता बनी रही।