पटियाली: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रतनपुर में ग्राम चौपाल में योजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा
कासगंज के पटियाली ब्लॉक स्थित ग्राम रतनपुर में शुक्रवार को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम चौपाल आयोजित हुई। मुख्य अतिथि गौरव प्रकाश गुप्ता ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रो. डॉ. नीरज किशोर मिश्रा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर विचार रखे।