रामगंजमण्डी: खैराबाद में मोहल्ला बैठकों का आयोजन, शिक्षा मंत्री ने सीसी रोड निर्माण के लिए की ₹7 लाख की घोषणा
रामगंजमंडी के खैराबाद में मोहल्ला बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक शिक्षा एव पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ली। जिसमे आमजन की समस्यों को सुना गया। खैराबाद के अलग अलग इलाको में इन बैठको का आयोजन किया गया। बैठक शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू की गई। वही समापन रात 8:30 बजे किया गया। इस दौरान मंत्री ने बताया कि 13 जून को चेचट में विशाल आम सभा आयोजित की जाएगी।