रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान कार्यशाला का आयोजन, जल का महत्व समझाया गया, सुकेत में निकाली गई कलश यात्रा
रामगंजमंडी में वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान की कार्यशाला का आयोजन शनिवार शाम करीब 4 बजे किया गया। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला प्रभारी ज्वाला विधानसभा मंडल अध्यक्ष, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अखिलेश मेड़तवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगेंद्र नंदवाना ने जल के महत्व को समझाया और 5 से 20 तक होने वाले कार्य में आमजन को जोड़ने की बात कही।