रामगंजमण्डी: पिपाखेड़ी में मस्टोरल बन्द करने पर मनरेगा कर्मियों ने जताया विरोध, पंचायत के सामने दिया धरना #jansamasya
रामगंजमंडी के पिपाखेड़ी में मस्टरोल बन्द करने से आक्रोशित मनरेगाकर्मियों ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन कर दिया। सुबह करीब 10:30 बजे बड़ी संख्या में कर्मी पंचायत के सामने धरने पर बैठे और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पंचायत सचिव पर काम बंद करवाने का आरोप लगाया।