पीरटांड: पालगंज मोड़ से खेता डाबर तक बन रही सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, लोगों ने जताया आक्रोश
पालगंज मोड़ से खेता डाबर तक बन रहे सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लग रहा है। शुक्रवार को 1 बजे स्थानीय लोगों ने आक्रोश जाहिर किया।आरोप है कि सड़क निर्माण में जो पिच का काम किया जा रहा है वह ठीक नही है।अलकतरा कम दिया जा रहा है साथ ही सड़क की मोटाई भी कम दिया जा रहा है।जहां जहां विरोध किया जाता है वहां वहां सुधार किया जाता है।