पीरटांड: घोरबाद की लुटेश्वरी देवी ने गांव वालों पर घर तोड़ने का आरोप लगाते हुए पीरटांड़ थाने में आवेदन दिया
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के घोरबाद निवासी वकील पंडित की पत्नी लुटेश्वरी देवी ने रविवार को 2 बजे पीरटांड़ थाना को आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर तोड़ने का आरोप लगाया है।आरोप में कहा है कि ये लोग एक घर बना रहे थे।जो अर्ध निर्मित था।बताया कि भाइयों के बीच जमीन बंटवारा होने के बाद ही घर बनाना शुरू किया था।फिर भी बालेश्वर सहित अन्य ने उनके इस घर को तोड़ दिया है।