पीरटांड: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीरटांड़ के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा
स्वस्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को 12 बजे पीरटांड़ पहुंची।टीम में शामिल सभी सदस्य स्थानीय अधिकारियों के साथ पहुंची थी।टीम के स्वागत में पीरटांड़ स्वास्थ्य विभाग के कर्मी पहले से यहां तैयार थे। मौके पर सहिया लोगो का एक सेमिनार भी आयोजित किया गया था और विभाग की योजनाओं का लाभ देने के लिए लाभुकों को भी बुलाया गया था।