पीरटांड: पपरवाँटांड दुर्गा मंडप से भाजपा जिला इकाई ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आक्रोश मार्च निकाला
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर भाजपा जिला इकाई की ओर से सोमवार को 1 बजे पपरवाँटांड स्थित दुर्गा मंडप से आक्रोश प्रदर्शन मार्च निकाला गया। पैदल मार्च करते हुए सभी भाजपा के नेता कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। आक्रोश प्रदर्शन मार्च में भारतीय जनता पार्टी के जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी और अलावा सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।