रुद्रपुर: ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता, धक्का-मुक्की, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
📍 घटना 01 अगस्त 2026 की है। डायल-112 पर सूचना मिली कि झील के पास कुछ लोग बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली रुद्रपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक खुशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बताया गया कि पुलिस टीम के हस्तक्षेप करते ही दो युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
⚖️ पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली रुद्रपुर पहुंचाया और उनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 121(1), 351(2) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
🔹 गुरप्रीत सिंह (27), निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर (मूल निवासी पंजाब)
🔹 सुरजीत कुमार (28), निवासी बेस पड़ेमा, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत (उ.प्र.)
🚔 कानून से खिलवाड़ और ड्यूटी पर तैनात पुलिस से मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन जारी है।
#Rudrapur #UttarakhandPolice #BreakingNews #PoliceAction #CrimeNews #RudrapurNews #Uttarakhand #LawAndOrder #BNS #Arrest #ViralNews #IndiaNews