टेहरोली: बंगरी बंगरा में खराब हैंडपंप से पानी के लिए परेशान ग्रामीण
तहसील टहरौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगरी बंगरा तिराहे पर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा होने के कारण ग्रामीणों, दुकानदारों, किसानों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य तिराहे पर स्थित होने के कारण यहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।