पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को दिया कार्यक्रम का निमंत्रण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद गुरुवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी राजभवन पहुंचे। जहां चिराग पासवान ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। मुलाकात करने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एक कार्यक्रम में आने के लिए राज्यपाल को निमंत्रण दिया है।