ललितपुर: नयागांव निवासी महिला और उसकी सास ने नामजद आरोपी पर शराब पीकर परेशान करने का आरोप लगाया, थाने पर सुनवाई न करने का भी आरोप
थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयागांव निवासी एक गर्भवती महिला एवं उसकी दिव्यांग सास ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के नामजद आरोपी द्वारा उनके साथ गाली-गलौज करते हुए, उन्हें एवं उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उसने इसके संबंध में संबंधित थाने पर शिकायती पत्र दिया था। परंतु थाने की पुलिस द्वारा उक्त मामले में उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।