गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया सीटी एसपी कोटा किरण कुमार ने पुलिस बलों के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र में रातभर चलाया सघन छापेमारी अभियान
शहर में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 1 बजे सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र में सघन रेड एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान में थानाध्यक्ष कोतवाली थाना के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रातभर छापेमारी की।