कर्रा: लोधमा पंचायत भवन में 'कनसिली इलाही नगर' नाम के बोर्ड को लेकर ग्राम सभा का आयोजन हुआ
Karra, Khunti | Feb 8, 2025 प्रखंड के लोधमा पंचायत भवन अंतर्गत कनसिली मौजा के इलाही नगर का बोर्ड के विवाद को लेकर शनिवार को पंचायत भवन लोधमा में प्रशासनिक पदाधिकारीयों कि उपस्थिती पर ग्राम सभा का आयोजन कराया गया. जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा लोधमा पंचायत के विभिन्न गांव से आये ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों का कनसिली मौजा के इलाही नगर का बोर्ड रहने अथवा हटाने पर सुझाव लिया गया.