घोड़ाडोंगरी: सारनी के टाकीज में फिल्म देखने आए युवकों में विवाद, एक युवक ने चाकू निकाला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
सारनी के टाकीज में फिल्म देखने आए युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक युवक ने चाकू निकाल लिया। इसका वीडियो वायरल होने पर सारनी पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारनी के टाकीज में रविवार रात को फिल्म देखने आए युवकों के बीच विवाद हो गया। संदीप मालवीय के साथ पुराने विवाद को लेकर सोहेल खान ने मारपीट की।