घोड़ाडोंगरी: रातामाटी गांव में खेत में सिंचाई करते समय खुले तार की चपेट में आने से किसान की मौत
रातामाटी गांव में खेत में सिंचाई करने के दौरान खुले तार की चपेट में आने से करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शव का रविवार दोपहर 12बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। जानकारी के अनुसार रातामाटी गांव में बीती रात खेत में सिंचाई करने के दौरान खुले तार की चपेट में आने से करंट लगने से बलसिंह मर्सकोले की मौत हो गई