घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में ₹32 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके ने किया भूमिपूजन
घोड़ाडोंगरी में करीब 32 करोड रुपए की लागत से बनाने वाले रेलवे ओवरब्रिज का रविवार दोपहर करीब 2 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके ने भूमिपूजन किया। इस दौरान विधि विधान से केंद्रीय राज्यमंत्री एवं घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने भूमिपूजन किया। बरेठा सारणी मार्ग पर घोड़ाडोंगरी रेलवे गेट पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करीब एक सप्ताह पहले ही शुरू हुआ है।