घोड़ाडोंगरी: काली माई के जंगल के नाले में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
घोड़ाडोंगरी तहसील कालीमाई के जंगल में रविवार सुबह एक किशोर का शव नाले में मिला। सूचना मिलने पर पाथाखेडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार दोपहर12 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया।पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि कालीमाई के जंगल में नाले मेंराहुल डोंगरे 16 वर्ष का शव मिला।