मैनपुर: मैनपुर में खाद चोरी के आरोपियों को दिया अनोखा ‘जुलूस’ सजा
गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के झोलाराव गांव में दो युवकों के खिलाफ यूरिया खाद चोरी का मामला सामने आया। चोरी के बाद उन्हें ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ कर कंधे पर चोरी की बोरियां बांध कर गांव में जुलूस निकालकर सजा दी। पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद है। पुलिस जांच जारी है।