कोईलवर: गिधा अंडरपास की सड़क गड्ढों में तब्दील, वाहन रोजाना जान जोखिम में डालकर गुजर रहे
बक्सर–पटना फोरलेन पर गिधा अंडरपास से होकर गुजरने वाली सर्विस सड़क अंडरपास के समीप गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।