तरबगंज: तरबगंज पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
तरबगंज थानाक्षेत्र के वनगांव में विवाहिता की मौत में दहेज हत्या के आरोपी पति धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थानाक्षेत्र के बनगांव निवासी धर्मेंद्र की शादी बीती फरवरी में अयोध्या जिले के पूरे रसूल रुदौली निवासिनी शिवानी के साथ हुई थी। 25मई को शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।