तरबगंज: तरबगंज पुलिस ने इटियाथोक से चोरी हुई बाइक के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, तलाशी में मिला तमंचा व कारतूस
तरबगंज पुलिस ने इटियाथोक से गायब बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। तलाशी के दौरान तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि तरबगंज डुमरियाडीह मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को रोककर पूछताछ की गई तो बाइक चोरी की निकली जिसका मुकदमा इटियाथोक थाने में दर्ज है।