तरबगंज: वजीरगंज के तीन ग्राम पंचायतों में कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी
वजीरगंज ब्लॉक के रायपुर, नयपुर व परसिया में शुक्रवार शाम 4 बजे तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि, उद्यान व मत्स्य विभाग की संचालित योजनाओं के साथ खेती की तकनीकी जानकारी दी गयी। गन्ना सोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने धान तिल उर्द एवं मूंग की उन्नतिशील प्रजातियों की वैज्ञानिक खेती की तकनीकी जानकारी दी।