नीम का थाना: पाटन पंचायत समिति के वार्ड 14 मे कांग्रेस प्रत्याशी श्रीराम यादव ने भाजपा के प्रत्याशी को उप चुनाव मे 40 वोटो से हराया
नीमकाथाना पाटन तहसील कार्यालय में मतगणना हुई जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार श्रीराम यादव को 1514 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार चंदा देवी को 1474 वोट मिले। इस प्रकार से कांग्रेस उम्मीदवार श्री राम यादव ने भाजपा उम्मीदवार पर 40 वोटों से जीत दर्ज की।रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम राजवीर यादव ने जीतने वाले उम्मीदवार श्री राम यादव को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र सौंपा।