नीम का थाना: नीमकाथाना में जिला स्तरीय वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ, हाई स्कूल ग्राउंड में जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने किया पौधारोपण
नीमकाथाना जिले में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रशासन और माइनिंग एवं क्रेशर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से की गई।कार्यक्रम नीमकाथाना के हाई स्कूल खेल ग्राउंड पर आयोजित किया गया।जिसमे नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा नीम का थाना विधायक सुरेश मोदी, नगर परिषद सभापति सरिता दीवान भाजपा नेता प्रमोद बाजोर सहित अनेक जनप्रतिनिधियो ने वृक्षारोपण किया।