नीम का थाना: नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ अभिभावकों से सहयोग की कि अपील
नीमकाथाना राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला कलक्टर शरद मेहता ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की वे अपने जन्म से 5 साल तक के बच्चों को निकटवर्ती पोलियो बूथ पर लावें व पोलियो वैक्सीन की खुराक आवश्यक रूप से पिलावें। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ विनय गहलोत,आरसीएचओ डॉ विशाल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे