नीम का थाना: नीमकाथाना ज़िला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक, लंबित मामलों को निपटाने के दिए निर्देश
नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली व लंबित मामलों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर शरद मेहरा ने सभी अधिकारियों से राजस्व मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।