कोंडागांव: जोंदरापदर पुल किया गया सील, नारंगी नदी का बढ़ा जलस्तर, मौके पर किया गया कोंडागांव नगर सेना को तैनात
कोंडागांव में हो रही लगातार बारिश के कारण शनिवार को नारंगी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने जोंदरापदर पुल को दोनों ओर से सील करवा दिया है। वहीं प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांवों को भी सतर्क कर दिया है। साथ ही नगर सेना के जवानों को प्राकृतिक आपदा से बचने मौके पर तैनात करवाया गया है।