बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत बाल दिवस अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काचरी में ‘मेरे सपनों का भविष्य’ विषय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजन में लगभग 325 लोगों की सहभागिता रही।
#kcgdistt