प्रतापगढ़: दिलीपपुर के जगदम्बा चौराहा के पास से 25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ की दिलीपपुर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो और अवैध धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी सगे भाइयों, फहाद खां और सैफ खां को गिरफ्तार किया है। सीओ ने शनिवार शाम 5 बजे बताया की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को जगदम्बा चौराहा (ग्राम वशीरपुर) के पास से पकड़ा। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।