Public App Logo
Jansamasya
Delhimetro
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित प्रेस-ब्रीफिंग #कृषक_कल्याण_वर्ष_2026

39 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Apr 22, 2026

MORE NEWS

भोपाल जिले की जनपद पंचायत फंदा में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग कॉम्पीटीशन का किया गया आयोजन

  प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योप्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग कॉम्पीटीशन योजनान्तर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग कॉम्पीटीशन का आयोजन जनपद पंचायत फंदा में किया गया। 

    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, जनपद पंचायत फंदा सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा सहित स्व सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं। 

    भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद स्तर पर कुक कम हेल्पर्स हेतु कुकिंग कॉम्पीटीशन आयोजित किया किए जा रहे हैं प्रतियोगिता का उद्देश्य मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाली सामग्री से पौष्टिक, स्वादिष्ट, स्वच्छ एवं बच्चों की रुचि के अनुरूप नवीन व्यंजनों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देना है।

       जनपद पंचायत फंदा सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा ने बताया कि कॉम्पीटीशन का मुख्य उद्देश्य मध्यान्ह भोजन में उपयोग की जाने वाली सामग्री से अधिक स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना , कुक कम हेल्पर्स को भोजन निर्माण में नवाचार एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाज, दालों, हरी सब्जियों, मोटे अनाज (मिलेट्स) एवं अन्य पोषक तत्वों से युक्त व्यंजनों को बढ़ावा देना है । ताकि ऐसे स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों की पहचान करना जो विद्यार्थियों को अधिक पसंद आएं तथा भविष्य में मध्यान्ह भोजन मेनू में सम्मिलित किए जा सकें। इसके साथ ही पोषण, स्वाद एवं लागत के मध्य संतुलन स्थापित करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन निर्माण को बढ़ावा दिया जा सकें।

CM Madhya Pradesh 
Chetanya Kasyap 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Zila Panchayat Bhopal 
#PMPoshan #bhopal

भोपाल जिले की जनपद पंचायत फंदा में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग कॉम्पीटीशन का किया गया आयोजन प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योप्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग कॉम्पीटीशन योजनान्तर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग कॉम्पीटीशन का आयोजन जनपद पंचायत फंदा में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, जनपद पंचायत फंदा सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा सहित स्व सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद स्तर पर कुक कम हेल्पर्स हेतु कुकिंग कॉम्पीटीशन आयोजित किया किए जा रहे हैं प्रतियोगिता का उद्देश्य मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाली सामग्री से पौष्टिक, स्वादिष्ट, स्वच्छ एवं बच्चों की रुचि के अनुरूप नवीन व्यंजनों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देना है। जनपद पंचायत फंदा सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा ने बताया कि कॉम्पीटीशन का मुख्य उद्देश्य मध्यान्ह भोजन में उपयोग की जाने वाली सामग्री से अधिक स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना , कुक कम हेल्पर्स को भोजन निर्माण में नवाचार एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाज, दालों, हरी सब्जियों, मोटे अनाज (मिलेट्स) एवं अन्य पोषक तत्वों से युक्त व्यंजनों को बढ़ावा देना है । ताकि ऐसे स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों की पहचान करना जो विद्यार्थियों को अधिक पसंद आएं तथा भविष्य में मध्यान्ह भोजन मेनू में सम्मिलित किए जा सकें। इसके साथ ही पोषण, स्वाद एवं लागत के मध्य संतुलन स्थापित करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन निर्माण को बढ़ावा दिया जा सकें। CM Madhya Pradesh Chetanya Kasyap Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Zila Panchayat Bhopal #PMPoshan #bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

सफलता की कहानी

सफलता की कहानी: जैविक खेती के प्रेरणास्रोत कृषक मजीद खान

    भोपाल जिले के इमलिया नरेन्द्र गांव के प्रगतिशील कृषक श्री मजीद खान ने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण से जैविक खेती के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने स्वेच्छा से जैविक खेती को अपनाया और पिछले एक दशक से अनेक चुनौतियों के बावजूद निरंतर इस पद्धति पर कार्य कर रहे हैं। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें उत्तम कृषक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

     जब बड़े शहरों में भी जैविक उत्पादों की स्वीकार्यता को लेकर संदेह बना हुआ था, तब श्री मजीद खान ने अपनी मेहनत और विश्वास के बल पर एक अलग पहचान बनाई। वर्ष 2019 में उन्होंने मध्यप्रदेश जैविक प्रमाणीकरण संस्था से अपने फल एवं सब्जियों का पंजीकरण कराया। आज वे भोपाल के नागरिकों को जैविक रूप से उत्पादित ताजी सब्जियां, फल और फूल उपलब्ध करा रहे हैं।

   श्री मजीद खान लगभग 8 एकड़ भूमि पर जैविक खेती करते हैं। प्रारंभिक वर्षों में उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ा। कई लोगों ने उन्हें रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कभी समझौता नहीं किया। उन्हें प्राकृतिक खेती की प्रेरणा कृषि विभाग के पूर्व संचालक एवं प्रकृतिविद डॉ. जी.एस. कौशल से प्राप्त हुई।

      वर्ष 2015 से उन्होंने गाय के गोबर, गोमूत्र से निर्मित जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप खाद तथा फसल अवशेषों से तैयार जैविक खाद का उपयोग शुरू किया। धीरे-धीरे उनके खेतों में रासायनिक खाद की आवश्यकता पूरी तरह समाप्त हो गई। इसके परिणामस्वरूप मिट्टी की उर्वरता बढ़ी, फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ तथा मल्चिंग और कम सिंचाई के कारण जल संरक्षण भी संभव हुआ।

   उनकी सफलता से प्रेरित होकर आसपास के अनेक किसानों ने भी जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाना शुरू किया। वर्तमान में जिले में 1200 से अधिक किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे हैं। श्री मजीद खान स्वयं भी किसानों को प्रशिक्षण और प्रेरणा देकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका मानना है कि खेती को पूरी तरह प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से किया जाना चाहिए।

   खेती में वे वर्मी कम्पोस्ट, गोबर खाद, फसल अवशेष, मल्चिंग तथा छाछ आधारित जैविक घोल का उपयोग करते हैं। इन उपायों से वे कीट एवं रोगों का प्रभावी नियंत्रण करते हैं और रासायनिक कीटनाशकों की आवश्यकता नहीं पड़ती। विविधतापूर्ण खेती और नवाचारों के कारण उन्होंने एक सफल एवं अनुकरणीय मॉडल विकसित किया है। लगातार दस वर्षों से रासायनिक खाद का उपयोग न करने के कारण उन्हें जैविक खेती का आधिकारिक पंजीकरण भी प्राप्त हो चुका है, जो उन्हें प्रदेश के चुनिंदा जैविक किसानों में शामिल करता है।

  श्री मजीद खान ने मनरेगा योजना के अंतर्गत जल संरक्षण और पशुपालन को भी अपनी खेती से जोड़ा है। उन्होंने बलराम कूप का निर्माण कर वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था की तथा ड्रिप सिंचाई के माध्यम से कम पानी में अधिक उत्पादन सुनिश्चित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मनरेगा के तहत 30×12 मीटर का पशु शेड बनवाया और उद्यानिकी विभाग से प्राप्त 500 आम, मुनगा, अमरूद, नींबू और जामुन के पौधों का रोपण किया।

    श्री मजीद खान की यह यात्रा दर्शाती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, नवाचार और प्रकृति के प्रति समर्पण से खेती को लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण हितैषी बनाया जा सकता है। उनकी सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और जैविक खेती के बढ़ते महत्व को भी रेखांकित करती है।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#bhopal

सफलता की कहानी सफलता की कहानी: जैविक खेती के प्रेरणास्रोत कृषक मजीद खान भोपाल जिले के इमलिया नरेन्द्र गांव के प्रगतिशील कृषक श्री मजीद खान ने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण से जैविक खेती के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने स्वेच्छा से जैविक खेती को अपनाया और पिछले एक दशक से अनेक चुनौतियों के बावजूद निरंतर इस पद्धति पर कार्य कर रहे हैं। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें उत्तम कृषक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। जब बड़े शहरों में भी जैविक उत्पादों की स्वीकार्यता को लेकर संदेह बना हुआ था, तब श्री मजीद खान ने अपनी मेहनत और विश्वास के बल पर एक अलग पहचान बनाई। वर्ष 2019 में उन्होंने मध्यप्रदेश जैविक प्रमाणीकरण संस्था से अपने फल एवं सब्जियों का पंजीकरण कराया। आज वे भोपाल के नागरिकों को जैविक रूप से उत्पादित ताजी सब्जियां, फल और फूल उपलब्ध करा रहे हैं। श्री मजीद खान लगभग 8 एकड़ भूमि पर जैविक खेती करते हैं। प्रारंभिक वर्षों में उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ा। कई लोगों ने उन्हें रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कभी समझौता नहीं किया। उन्हें प्राकृतिक खेती की प्रेरणा कृषि विभाग के पूर्व संचालक एवं प्रकृतिविद डॉ. जी.एस. कौशल से प्राप्त हुई। वर्ष 2015 से उन्होंने गाय के गोबर, गोमूत्र से निर्मित जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप खाद तथा फसल अवशेषों से तैयार जैविक खाद का उपयोग शुरू किया। धीरे-धीरे उनके खेतों में रासायनिक खाद की आवश्यकता पूरी तरह समाप्त हो गई। इसके परिणामस्वरूप मिट्टी की उर्वरता बढ़ी, फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ तथा मल्चिंग और कम सिंचाई के कारण जल संरक्षण भी संभव हुआ। उनकी सफलता से प्रेरित होकर आसपास के अनेक किसानों ने भी जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाना शुरू किया। वर्तमान में जिले में 1200 से अधिक किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे हैं। श्री मजीद खान स्वयं भी किसानों को प्रशिक्षण और प्रेरणा देकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका मानना है कि खेती को पूरी तरह प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से किया जाना चाहिए। खेती में वे वर्मी कम्पोस्ट, गोबर खाद, फसल अवशेष, मल्चिंग तथा छाछ आधारित जैविक घोल का उपयोग करते हैं। इन उपायों से वे कीट एवं रोगों का प्रभावी नियंत्रण करते हैं और रासायनिक कीटनाशकों की आवश्यकता नहीं पड़ती। विविधतापूर्ण खेती और नवाचारों के कारण उन्होंने एक सफल एवं अनुकरणीय मॉडल विकसित किया है। लगातार दस वर्षों से रासायनिक खाद का उपयोग न करने के कारण उन्हें जैविक खेती का आधिकारिक पंजीकरण भी प्राप्त हो चुका है, जो उन्हें प्रदेश के चुनिंदा जैविक किसानों में शामिल करता है। श्री मजीद खान ने मनरेगा योजना के अंतर्गत जल संरक्षण और पशुपालन को भी अपनी खेती से जोड़ा है। उन्होंने बलराम कूप का निर्माण कर वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था की तथा ड्रिप सिंचाई के माध्यम से कम पानी में अधिक उत्पादन सुनिश्चित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मनरेगा के तहत 30×12 मीटर का पशु शेड बनवाया और उद्यानिकी विभाग से प्राप्त 500 आम, मुनगा, अमरूद, नींबू और जामुन के पौधों का रोपण किया। श्री मजीद खान की यह यात्रा दर्शाती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, नवाचार और प्रकृति के प्रति समर्पण से खेती को लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण हितैषी बनाया जा सकता है। उनकी सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और जैविक खेती के बढ़ते महत्व को भी रेखांकित करती है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय डिजाईन संस्थान, अचारपुरा, भोपाल में आयोजित 'आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026' का समापन समारोह 

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय डिजाईन संस्थान, अचारपुरा, भोपाल में आयोजित 'आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026' का समापन समारोह #Bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026