तिल्दा: तिल्दा समेत जिले में कल से सभी स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते स्कूल शिक्षा विभाग का फैसला
Tilda, Raipur | Apr 21, 2024 तिल्दा सहित जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। बदलते मौसम और गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी पड़ रहे। इन सब के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल से सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में शिक्षको को पृथक रखा गया है। जिस पर शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने मांग की है।