तिल्दा: तिल्दा में विधिक प्राधिकरण ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
Tilda, Raipur | May 3, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा खरोरा क्षेत्र के आसपास के गांवों मांठ,असौंदा,मुरा मोहरेंगा,रायखेडा,ताराशिव, खौली, डबरी, बुडेरा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के साथ ही साथ मतदाता जागरूकता पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।