तिल्दा: तिल्दा नेवरा में घर में घुसकर महिला से की गई मारपीट और गालीगलौज, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Tilda, Raipur | Apr 23, 2024 रायपुर से सटे तिल्दा नेवरा इलाके में घर में घुसकर महिला से मारपीट हुई है। आरोपी ने महिला की डंडे से पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला और परिवार ने तिल्दा नेवरा थाने में मामले की शिकायत की है। इस मामले में आरोपी हिम्मत सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।